जो बीत गया

जो बीत गया

सब कहते हैं, बीती बातें भुला दो, 

और जो है, नई – नवेली उसे गले से लगा लो।

जो बीत गया है, उस पर क्या रोना, 

क्या हंसना, कोई यह नहीं बताता।

जो नहीं है सपना, उसे कोई कैसे भुलाए।

बिना शरीर के रोती कलपती आत्माओं को,

कैसे कोई समझाए। 

जिनसे घबराते हैं, मृत्यु के सन्नाटें,

उनसे कोई पीछा कैसे छुड़ाएं।

काल के प्रवाह को, रोका नहीं किसी ने,

वह रुकेगा भी नहीं, न ठहरेगा और न टूटेगा,  

पर मन की उड़ान, जब ढूंढेगी स्वयं की पहचान,

कोई नहीं रहेगा, सत्य से अनजान। 

काल नहीं मिटा सकता, मातृत्व का वरदान,

धरती का अभिनंदन करने, मातृवंदना,

राष्ट्र की अर्चना, जिसने दी स्वयं की आहुति ।  

कर दिए अर्पित शीश, इनकी चिताएं बुझी हैं,

तो बुझ जाने दो, राख भी उड़ जाने दो,

 पर धरती तो है, बलिदान की साक्षी। 

वही बनेगी, दिव्य – चेतना की आरक्षी। 

जहां सिर शोणित मतवाले शहीदों का,

देशभक्त वीरों का, वहां मेले तो लगेंगे, 

वंदनवार भी सजाएंगे, पूजन भी होगा, मंदिर भी बनेंगे। 

अदृश्य आत्माएं, अतृप्त आत्माएं कर रही है, मौन पुकार ।

शब्दहीन गुहार पर वे नहीं चाहती प्रतिरोध, 

नहीं करती किसी का विरोध ।

उनकी पुकार है, जागते रहो, जागते रहो ।

निज की अस्मिता की रक्षा करते रहो । 

मत गिरने दो, सांस्कृतिक आदर्शों को,

वे ही है तुम्हारी आत्मा, 

जहां करता है निवास, 

तुम्हारा परमात्मा।

*………..*

Related Posts

विद्यार्थी जीवन (Student Life): The Golden Period of Life

विद्यार्थी जीवन (Student Life): The Golden Period of Life मानव जीवन की सबसे अधिक मधुर तथा सुनहरी अवस्था विद्यार्थी जीवन है। सरल, निष्कपट, उत्साह पूर्ण, मधुर, चिंता रहित, आशा भरी,…

समय का महत्व (The Value of Time in Student Life)

समय का महत्व (The Value of Time in Student Life) “समय की परीक्षा कठिन जरूर होती है, लेकिन परिणाम आपके हाथों में होता है।” प्रस्तावना– संसार में सबसे मूल्यवान और महत्वपूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिंगल -यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण की सुरक्षा (Save Environment from plastic)  

सिंगल -यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण की सुरक्षा (Save Environment from plastic)  

Chocolate Volcano Cake Recipe: Easy Homemade Molten Lava Cake with Gooey Chocolate Center

Chocolate Volcano Cake Recipe: Easy Homemade Molten Lava Cake with Gooey Chocolate Center

Mahatma Gandhi Biography – Father of the Nation, Freedom Fighter & Visionary

Mahatma Gandhi Biography – Father of the Nation, Freedom Fighter & Visionary

Corruption is a Cancer of our Society

Corruption is a Cancer of our Society

विद्यार्थी जीवन (Student Life): The Golden Period of Life

विद्यार्थी जीवन (Student Life): The Golden Period of Life

Wildlife of India and Its Protection from Humans

Wildlife of India and Its Protection from Humans