योग से लाभ (Benefits from Exercise)

योग से लाभ पर निबंध  

( Essay on Benefits from Yoga in Hindi)

द्वारा- प्रीति राय

         इस पोस्ट में मैंने योग से लाभ पर निबंध हिंदी में लिखा है क्योंकि विद्यार्थियों को हिंदी में निबंध कम मिल पाते हैं । विद्यार्थी जिन्हें निबंध लिखने में कठिनाई होती है, वह इस सुंदर निबंध की मदद ले सकते हैं।

         आज यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक बन गया है, जो स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों से पूछा जा सकता है। 

योग से लाभ पर निबंध ( 1200 शब्दों में)

“योग दिवस खास बनाएं, 

योग करने की आदत बनाएं।”

प्रस्तावना– तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन बैठाने का काम योग करता है। यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से योग करता है, तो उसके जीवन में इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

      हमारी बदलती हुई जीवन शैली के बीच योग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। अनियमित खानपान, प्रदूषण भरे माहौल में रहने से एवं सोने – जागने का निश्चित वक्त न होना, इन सब कारणों की वजह से कहीं न कहीं हमारा स्वास्थ्य बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिसका असर हमारी कार्यक्षमता में स्पष्ट तौर पर दिखाई देता है। योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और मस्तिष्क दोनों को मजबूती प्रदान करता है। इसके कारण हमारे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

    योग करने से न सिर्फ हमारा शरीर लचीला बनता है, साथ ही साथ हमारा मन और मस्तिष्क स्वस्थ होता है। भारतीय संस्कृति में हमेशा से योग को महत्व दिया गया है। महर्षि पतंजलि को आधुनिक युग के पिता के रूप में माना जाता है जबकि उन्होंने योग का आविष्कार नहीं किया क्योंकि यह बहुत पहले से ही विभिन्न रूपों में था। उन्होंने इसे प्रणाली में आत्मसात कर दिया।

    आसन या पदों के अभ्यास में सांस की भूमिका महत्वपूर्ण है। दवायें हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, से बचने का, योग एक अच्छा विकल्प है।

आज वही है सबसे ज्यादा हिट,

 जो योग अपनाकर बने हैं फिट।”

योग है क्या– यह भारत की अत्यंत प्राचीन विज्ञान या विद्या है।  योग शब्द का साधारण अर्थ है जोड़ना या मिलना। योग को एक कठिन और रहस्यमय साधन माना जाता रहा है। जन-साधारण के जीवन में योग की उपयोगिता है।  योग के आठ अंग है – यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा और समाधि।

 ‌  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन 2014 में‌ 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। तब से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी देशों के लोग योगा करते हैं। हमारे देश में इस दिन बड़ी-बड़ी जगह पर आयोजन किए जाते हैं और लोग सामूहिक योगा करते हैं। इस वर्ष 2021 में योगा दिवस की थीम “स्वास्थ्य के लिए योग” रखी गई है।

योग के कुछ प्रमुख लाभ- योग करने से मनुष्य को शारीरिक और मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से कई तरह से लाभ पहुंचता है जिनमें से कुछ लाभ के बारे में हम जानेंगे:- 

1. ध्यान केंद्रित करने की क्षमता का विकास- ध्यान के योग के माध्यम से हम अपना ध्यान किसी एक काम पर ज्यादा देर तक लगाने का अभ्यास कर सकते हैं। हमने देखा है कि बहुत से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, ऐसे विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने वाला योग करना चाहिए, इससे उनकी एकाग्रता और याद रखने की क्षमता बढ़ेगी।

2. मजबूत दिमाग- प्राणायाम करने से हमारे दिमाग को प्राप्त ऑक्सीजन मिलती है जिससे दिमाग ज्यादा बेहतर काम करता है हम जितनी गहरी सांस लेते हैं उतना ज्यादा ऑक्सीजन हमारे दिमाग को मिलेगा।

3. शारीरिक रोगों से मुक्ति- योग और व्यायाम यदि हमारे जीवन का हिस्सा बन जाए, तो हम कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक बीमारियों से बच सकेंगे, क्योंकि योग शरीर, मन और मस्तिष्क को चुस्ती फुर्ती देता है।

“सारी दुनिया ने माना है,

योग से बीमारियों को भगाना है।”

4. व्यवस्थित जीवन- योग एक क्रियाकलाप नहीं है, बल्कि एक जीवन शैली है। जब हम योग करते हैं, तब हम देखेंगे कि हम पहले से ज्यादा व्यवस्थित हो गए हैं और हम अपना काम समय पर पूरा कर पाते हैं।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ायें- योगाभ्यास से चेहरे पर चमक आती है, शरीर में दिन-प्रतिदिन रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, बुढ़ापे में भी हम स्वस्थ बने रहते हैं,शरीर निरोग, बलवान और स्वस्थ बनता है।

6. भावनाओं पर नियंत्रण- नियमित योग करने से हम अपनी भावनाओं पर नियंत्रण ला सकते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण आने से मन में बेकार के विचार नहीं आते हैं और हम अपने काम के लिए ज्यादा सजग और केंद्रित रहते हैं।

7. दर्द और मोटापा से रखे दूर – योगा करने से हमारा शरीर फ्लैक्सिबल होता है और शरीर को शक्ति मिलती है इसके नियमित अभ्यास से पेट, कमर, जोड़ों के दर्द की समस्या भी दूर होती है ।साथ ही साथ यह हमारे शरीर की खराब मुद्रा की संरचना को ठीक करता है। नियमित योग करने से शरीर की अतिरिक्त वसा खर्च हो जाती है और शरीर का वजन नियंत्रित रहता है।

8. स्त्रियों को मासिक धर्म में लाभ- योगा के नियमित अभ्यास से मासिक धर्म में होने वाली पीड़ा से निजात मिलती है और पीरियड के समय नियमितता बनी रहती है। महिलाओं में इस दौरान होने वाले आलस्य, घबराहट, चक्कर आना जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है।

   आज हमारी ऐशो आराम की जिंदगी और एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ ने हमें हमारे स्वास्थ्य की अनदेखी करने पर मजबूर कर दिया है, इसलिए मेरी यह विनती है कि हमारे स्कूलों में रोज बच्चों को 15 मिनट योगा करवाया जाए, क्योंकि बच्चों को कभी-कभी योगा कराने से सभी बच्चों में हैबिट नहीं बन पाता है यदि बचपन से ही आदत रहेगी, तो आने वाली पीढ़ी तक यह व्यवहार बना रहेगा।

“योग करो रोज करो, 

योग से रोग दूर करो।”

उपसंहार/ निष्कर्ष – आज का परिवेश बहुत ज्यादा तनाव भरा हो गया है ऐसे में योगा आपके जीवन से तनाव कम करने का सबसेबेहतर विकल्प है। हम सब को अपने जीवन में योगा को अपनाना चाहिए और जीवन को सुखमय बनाने की कोशिश करना चाहिए।

 “सब रोगों का एक ही समाधान,

 योगा करो नित्य प्रतिदिन सुबह या शाम।”

“बच्चे हो या बूढ़े सब योग अपनाओ,

 स्वस्थ और सुरक्षित जीवन पाओ।”

   हमें उम्मीद है कि आपको मेरा यह निबंध अच्छा लगा होगा।

Related Posts

विद्यार्थी जीवन (Student Life): The Golden Period of Life

विद्यार्थी जीवन (Student Life): The Golden Period of Life मानव जीवन की सबसे अधिक मधुर तथा सुनहरी अवस्था विद्यार्थी जीवन है। सरल, निष्कपट, उत्साह पूर्ण, मधुर, चिंता रहित, आशा भरी,…

समय का महत्व (The Value of Time in Student Life)

समय का महत्व (The Value of Time in Student Life) “समय की परीक्षा कठिन जरूर होती है, लेकिन परिणाम आपके हाथों में होता है।” प्रस्तावना– संसार में सबसे मूल्यवान और महत्वपूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिंगल -यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण की सुरक्षा (Save Environment from plastic)  

सिंगल -यूज़ प्लास्टिक से पर्यावरण की सुरक्षा (Save Environment from plastic)  

Chocolate Volcano Cake Recipe: Easy Homemade Molten Lava Cake with Gooey Chocolate Center

Chocolate Volcano Cake Recipe: Easy Homemade Molten Lava Cake with Gooey Chocolate Center

Mahatma Gandhi Biography – Father of the Nation, Freedom Fighter & Visionary

Mahatma Gandhi Biography – Father of the Nation, Freedom Fighter & Visionary

Corruption is a Cancer of our Society

Corruption is a Cancer of our Society

विद्यार्थी जीवन (Student Life): The Golden Period of Life

विद्यार्थी जीवन (Student Life): The Golden Period of Life

Wildlife of India and Its Protection from Humans

Wildlife of India and Its Protection from Humans